मनाली हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत पर्वतीय नगर

समुद्र तल से 2050  मीटर ऊपर बसा यह स्थान आपको पहाड़ों के साथ करीब से रुबरू करवाएगा। बर्फ से ढके पहाड़ और मन को मदहोश कर देने वाले नजारे पर्यटकों को यहाँ आने पर मजबूर कर देते हैं। मनाली विशाल हिमालय की सबसे शानदार घाटियों में से एक है। यह आकर्षक कुल्लू घाटी ब्यास नदी के दोनों ओर फैली है। कुल्लू घाटी संदर ही नहीं विशाल भी है और इसकी चैड़ाई दो किलोमीटर और लंबाई करीब आठ किलोमीटर है। पर्यटक यहाँ बर्फ देखने व बर्फ से जुड़े रोमांचक  खेलों का लुत्फ़ उठाने आते हैं। सर्दियों के दौरान यहाँ भारी बर्फबारी होती है जिसके आप गवाह बन सकते हैं। गर्मियों का मौसम भी इसकी सुंदरता को फीका नहीं कर पाता।

रोहतांग दर्रा : मनाली से 50 किलोमीटर की दूरी पर और 3978 मीटर की उंचाई पर रोहतांग दर्रा स्थित है। यहां आकर आपको महसूस होगा कि दुनिया में सबसे ऊपर विशाल हिमालय पर्वत बांहे फैलाए आपका स्वागत कर रहा है।

कसोल : अगर बात आए किसी ऐसे स्थान को चुनने की जहाँ मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य हो, रोमांचक क्रियाएँ हो और वह साल भर पर्यटकों का केंद्र बना रहता हो तो, वो है – कसौल। हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल का विस्मरणीय हिस्सा जहाँ न आना आपकी सबसे बड़ी गल्ती साबित होगी। पार्वती घाटी व पार्वती नदी की सुंदरता यहाँ का मुख्य आकर्षण है। ये बस एक पर्यटक स्थल नहीं है जहाँ बस आप घूम कर आ गए और फिर भूल गए। ये एक ऐसा अनोखा एहसास है जिसे आप जीवन भर याद रखेंगे। दुनिया भर से पर्यटक यहाँ उसी एहसास के लिए आते है।

कुल्लू : कुल्लू  ब्यास नदी की तहलठी पर बसा खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। यह रोहतांग पास, ब्यास कुंड व चंद्रताल झील की भूमी है। यहाँ का तापमान न अधिक गर्म है और न अधिक ठंडा, यही कारण है कि यात्री यहाँ कभी भी अपनी छुट्टियाँ बिताने आ सकते हैं। यात्री यहाँ गर्मी की चपेट से बचने के लिए आते है और अगर आप बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने आना चाहते हैं तो दिसंबर व जनवरी सबसे उचित महीनें हैं।

 

अगर आपको मनाली के लिए टूर पैकेज बुक करना है तो आप हम से संपर्क कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास सबसे अच्छी कीमत पर मनाली की लिए टूर पैकेज  है ।

हमसे संपर्क करने के लिए इन नंबरों पर क्लिक करें 70186 02717 ,89884 40733 ,70180 85161

हमसे WhatsApp पर संपर्क करने के लिए इन नंबरों पर क्लिक करें 70186 02717, 89884 40733, 70180 85161

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *