🥳
A2Z Himachal
Shimla Manali Tour Package Via Luxury Bus - Featured Image
Shimla Manali Tour Package Via Luxury Bus - View 2
Shimla Manali Tour Package Via Luxury Bus - View 3
Shimla Manali Tour Package Via Luxury Bus - View 4
Shimla Manali Tour Package Via Luxury Bus - View 5

Shimla Manali Tour Package Via Luxury Bus

⏱️ 5N • 4D 🛣️ 1550 km 🚗 Private Cab 🚌 Semi Sleeper Luxury Bus
📍 Destination Stays: 🏨 Shimla (1N) 🏨 Manali (2N) 🏨 Overnight Volvo Bus Journey (2N)
Starting From (per person)
₹12,500

Get the Best Price - Send Your Details

Direct native rates • Sent to your WhatsApp in 5 minutes

📍 Places Included On This Itinerary:
Shimla| Kufri| Kullu| Manali| Rohtang Paas
✍️ पहाड़ी नज़रिया / The Pahadi Perspective Native Mountain Travel Diary

लोकल होने के नाते हम कैसे घूमते?

अगर हमसे कोई हमारा मित्र यार पूछे की भाई अपने को मनाली आना है 4 से 5 दिन है तो बताओ - How To Travel

शिमला और मनाली एक साथ घूमना है? तो पहले एक लोकल पहाड़ी की सीधी और सच्ची बात सुन लो!

अगर आप हिमाचल आने की सोच रहे हो, तो शिमला और मनाली का कॉम्बिनेशन सदाबहार है—जैसे राजमा के साथ चावल! पर अगर आप मुझसे पूछो कि "भाई, इस ट्रिप को किस तरह से घूमना सबसे सही रहेगा?", तो इसके दो सीधे और प्रैक्टिकल तरीके हैं:

  1. पहला तरीका (Full Private Cab): आप चंडीगढ़ या दिल्ली से ही पूरे ट्रिप के लिए अपनी प्राइवेट कैब पकड़ लो और शुरू से आखिर तक उसी गाड़ी में राजा बाबू बनकर घूमो।

  2. दूसरा किफायती तरीका (Volvo Bus + Local Cab का जुगाड़): अगर आप सिर्फ 2 या 3 लोग हो (कपल हो या जिगरी यार), तो ही यह बस + गाड़ी वाला कॉम्बिनेशन चुनना! अगर 4 या उससे ज़्यादा लोग हो, तो चुपचाप कैब वाला प्लान ही लेना। दोनों में घूमने की जगहें बिल्कुल सेम रहेंगी, बस जेब पर पड़ने वाले दाम का फर्क होगा!

चलो पहले समझते हैं कि Bus + Cab के कॉम्बिनेशन से आप कैसे घूमोगे (3 Nights Hotel + 2 Nights Bus):

मान लो आप शुक्रवार (Friday) रात को दिल्ली पहुँच रहे हो। तो दिल्ली से शिमला के लिए रात 10:00 बजे के बाद वाली AC Volvo बस करवा लो। इसके पीछे का लॉजिक ये है कि आप शनिवार सुबह शिमला थोड़ा आराम से पहुँचोगे, जिससे होटल में अर्ली चेक-इन (Early Check-in) मिलने के चांस बढ़ जाते हैं। अगर कमरा खाली हुआ तो बढ़िया, वरना थोड़ा सा रिसेप्शन एरिया में बैठकर पहाड़ी हवा और चाय का मज़ा लेना पड़ सकता है।

फ्रेश होकर निकलिए शिमला की लोकल सैर पर। सबसे पहले जाइए Indian Institute of Advanced Study (IIAS / Viceregal Lodge)—अंग्रेज़ों के ज़माने की ऐसी आलीशान इमारत है कि यहाँ आपके 1 से 2 घंटे कब निकल जाएंगे पता भी नहीं चलेगा। इसके बाद गाड़ी मुड़ेगी कुफरी (Kufri) की तरफ, जहाँ रास्ते में Green Valley और Rashtrapati Niwas पर फोटो खींचने के छोटे-मोटे ब्रेक लगते हैं।

अब कुफरी का कड़वा सच सुन लो: शिमला की सारी एडवेंचर एक्टिविटीज़ यहीं होती हैं। यहाँ एक जगह है Mahasu Peak, जहाँ बहुत से टूरिस्ट जाते हैं, पर वहाँ ऊपर जाने के लिए या तो कुफरी की लोकल यूनियन की गाड़ी करनी पड़ती है या फिर घोड़े-खच्चर वालों को पैसे देने पड़ते हैं। पर्सनली मुझसे पूछो तो मुझे महासू पीक कुछ खास पसंद नहीं है—वहाँ धूल-मिट्टी और घोड़े की लीद का बोलबाला रहता है और जगह अभी अच्छे से मेंटेन भी नहीं है। हाँ, बस एक बात है कि वो शिमला के नज़दीक सबसे ऊँची चोटी है, तो जाना है या नहीं, ये आपकी अपनी मर्ज़ी और जेब पर है!

पर अगर आपके साथ बच्चे हैं या आपको सच में साफ़-सुथरी मस्ती करनी है, तो मुझे जो सबसे बढ़िया जगह लगी वो है Adventure Resorts Kufri (New Kufri)। भाई, ये कोई पेड प्रमोशन नहीं है, पर यहाँ से चारों तरफ के पहाड़ों के नज़ारे भी गजब हैं और गो-कार्टिंग (Go-Karting), ज़िपलाइन (Zipline), स्काई स्विंगर (Sky Swinger), बंजी इजेक्शन (Bungee Ejection), 5D थिएटर, हॉन्टेड हाउस, मिरर मेज़ और पूरे साल बर्फ में खेलने वाला मैन-मेड Snow Kingdom / Snow Park भी यहीं है। हाँ, कुफरी जेब ढीली करने वाली जगह तो है—अगर आपको एडवेंचर राइड्स का शौक नहीं है, तो कुफरी ना ही जाओ तो भला है! इसके अलावा कुफरी में Himalayan Nature Park (Kufri Zoo) भी है जहाँ तेंदुआ, भालू, बारहसिंगा और पहाड़ी पक्षी दिख जाएंगे—मन करे तो देखो, वरना स्किप कर दो।

कुफरी से लौटकर सूरज ढलते वक्त जाइए Jakhoo Peak (हनुमान मंदिर)। मेरी मानो तो Sunset के समय Jakhu Ropeway (गोंडोला) से जाना—हवा में झूलते हुए नज़ारे एक नंबर दिखते हैं! गाड़ी से भी जा सकते हो, पर ऊपर तंग सड़क और पार्किंग space भी बहुत कम है । 

शाम बिताइए फेमस Shimla Mall Road और The Ridge पर। सच बताऊँ तो हम ट्रैवल एजेंट लोग अपनी इटिनरेरी लंबी दिखाने के लिए बड़ा चढ़ाकर लिखते हैं—"सर आपका रिज़ रहेगा, क्राइस्ट चर्च रहेगा, काली बाड़ी मंदिर, लक्कड़ बाज़ार, स्कैंडल पॉइंट और फलाना-ढिमकाना रहेगा!" पर, ये सब जगहें अलग-अलग शहरों में नहीं हैं, सब मेन मॉल रोड और रिज़ के ही हिस्से हैं जहाँ पैदल टहलते हुए घूमना होता है!

और हाँ, अगर आप थोड़े 'शौकीन मिज़ाज' हो, तो रिज़ के पास मॉल रोड पर कुछ अच्छे bar and Restaurant हैं मुझे जो पर्सनली पसंद है  वो है  The Brew Estate इन्होंने भी कोई पैसे नहीं दे रखे पर क्या करें अच्छी जगह है  यहाँ जाकर बढ़िया खाने पीने का माहोल रहता है —छोटा सा पब है पर वाइब एकदम मस्त है! बस एक बात याद रखना: खाते - पीते समय, वक्त का पता नहीं चलता। रात 10:00 बजे तक हमारे ड्राइवरों के साथ घूम रहे हो तो कोई दिक्कत नहीं है, पर अगर 10 बजे के बाद लेट हुए तो ड्राइवर भाई ₹500 एक्स्ट्रा नाईट चार्ज माँग सकते हैं। ये आपके और ड्राइवर के बीच की बॉन्डिंग पर भी डिपेंड करता है—और वैसे भी यार, छुट्टी मनाने आए हो तो इतना तो बनता है!

अगले दिन यानी रविवार (Sunday) को सुबह जल्दी निकलना मनाली (Manali) के लिए, ताकि दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच कुल्लू पहुँच जाओ। रास्ते में Sundernagar Lake View Point आएगा—वहाँ कुछ खास है नहीं, बस हम एजेंट लोग आइटिनेरी में जगहों की गिनती बढ़ाने के लिए नाम लिख देते हैं! उसके बाद Pandoh Dam View Point आएगा, जहाँ अब आप नए Mata Baglamukhi Temple Ropeway से बगलामुखी माता के दर्शन करने जा सकते हो और गरमा-गरम पहाड़ी मैगी खा सकते हो। फिर Kullu Valley में ब्यास नदी के बर्फीले पानी में River Rafting यहाँ मस्त नदी में कूदो, नदी की तेज धारायें और आपकी दिल की धड़कने एक साथ ज्यादा और काम होंगी, Paragliding या Hot Air Balloon का मज़ा ले सकते हो, और कुल्लू शॉल फैक्ट्री से शॉल व लोकल ड्राई फ्रूट्स खरीदते हुए शाम तक मनाली के होटल पहुँचकर मस्त डिनर करके सो जाओ।

तीसरे दिन यानी सोमवार (Monday) को होगा असली Manali Snow Point Tour (रोहतांग और सिस्सू का चक्कर)। सुबह नाश्ता दबाकर गुलाबा और मढ़ी (Gulaba & Marhi) वाले पारंपरिक नज़ारों वाले रास्ते से Rohtang Pass चढ़ेंगे (जून-जुलाई से पहले जाओगे तो मलाई जैसी बर्फ मिलेगी, उसके बाद बर्फ नालों में काली-मैली होकर सुकड़ जाती है और घोड़े-खच्चर वाले तगड़े पैसे लेते हैं)। रोहतांग की ऊँचाई से पैराग्लाइडिंग का थ्रिल नेक्स्ट लेवल है—मेरी तो बढ़ती उम्र और पेट के साथ हिम्मत जवाब दे गई है, पर आपमें 20-22 साल वाला जिगरा है तो कूद पड़ो! रोहतांग पार करके लाहौल घाटी के Sissu में उतरेंगे—ढाबे पर मोमोज़-मैगी खाओ, नदी के ऊपर Zipline करो और टांगों में दम है तो Sissu Waterfall तक हाइक करो। वापसी में Atal Tunnel के गेट पर 1-2 फोटो खिंचवाओ और बिना बर्फ के मौसम में धूल भरी Solang Valley को चुपचाप आँखें बंद करके बाईपास करते हुए होटल लौट आओ। 

चौथे दिन यानी मंगलवार (Tuesday) को होटल से चेक-आउट करके मनाली लोकल घूमेंगे। शुरुआत होगी Hadimba Devi Temple के आशीर्वाद और पीछे वाले शांत देवदार के जंगल (Van Vihar) से। बच्चे साथ हैं तो पास वाले अम्यूजमेंट पार्क में उन्हें रियल PUBG वाली गन और झूलों में बिज़ी कर दो। और अगर दोस्त या कपल हैं, तो गाड़ी Club House पर ही खड़ी करवा देना (वरना Old Manali की तंग गलियों में पार्किंग ढूंढते-ढूंढते बीपी बढ़ जाएगा), पैदल ओल्ड मनाली के किसी नदी किनारे वाले कैफ़े में बैठकर बकैती करो। अगर टांगों में जान है, तो मेरी सबसे पसंदीदा जगह Jogini Waterfall (वशिष्ठ गाँव या बाहंग DGRE के रास्ते) का ट्रेक ज़रूर करना—सीधा बाहुबली फिल्म के जल-पर्वत वाली फील आएगी! शाम को Manali Mall Road पर सॉफ्टी खाओ और रात की AC Volvo बस पकड़कर दिल्ली रवाना हो जाओ!

और अगर आप शुरू से आखिर तक Private Cab से घूम रहे हो (5 Nights / 6 Days):

तो आपकी रात की बस वाली यात्रा खत्म हो जाएगी! घूमने की सारी जगहें बिल्कुल यही रहेंगी:

  • Day 1: दिल्ली या चंडीगढ़ से कैब द्वारा शिमला आगमन (समय से पहुँच गए तो Mall Road और Ridge पहले दिन ही घूम लेंगे)।

  • Day 2: शिमला लोकल, एडवांस्ड स्टडी और कुफरी वाली मस्ती।

  • Day 3: शिमला से कुल्लू होते हुए मनाली।

  • Day 4: मनाली स्नो पॉइंट (गुलाबा, मढ़ी, रोहतांग पास, सिस्सू और अटल टनल)।

  • Day 5: मनाली लोकल, ओल्ड मनाली और जोगिनी वॉटरफॉल।

  • Day 6: मनाली से वापस चंडीगढ़ या दिल्ली ड्रॉप। इस पूरे प्लान का खर्चा लगभग दिल्ली से 4 लोगों का रोहतांग के साथ लगभग ₹ 40,000 के आसपास।

अब अगर आपको लग रहा हो कि भाई बहुत लोकल होने का ज्ञान झाड़ रहा है, हमें तो सीधा-सीधा डे-टू-डे (Day-by-Day) प्लान बता जैसा बाकी सब वेबसाइट वाले बताते हैं—तो नीचे दोनों ऑप्शंस का पूरा हिसाब-किताब, दूरी (Google Maps के साथ) और जगहों की लिस्ट आराम से पढ़ लो!

Detailed Day-by-Day Route & Itinerary

✓ 100% Customizable On Request
Day 1

Delhi / Chandigarh to Shimla - Scenic Hill Ascent

⏱️ 8 - 10 Hours Overnight Journey 🚗 375 km
Your Shimla Manali tour package from Delhi begins with a comfortable overnight AC Semi-Sleeper Volvo bus journey. Try booking a bus that leaves Delhi after 10:00 PM so you sleep comfortably through the highway drive and wake up to fresh mountain views as you roll into Shimla around mid-morning, making your hotel check-in much smoother.
📍 Places to Visit Today: Delhi Boarding Point - ISBT | Shimla Volvo Stand
🍽️ No Meal 🚌 Semi Sleeper Luxury Bus
Day 2

Shimla Arrival, Local & Kufri Sightseeing

⏱️ 8 - 12 Hours of Sightseen Time 🚗 80 km
Once you reach Shimla, check into your hotel, freshen up, and take a little rest before stepping out for your Shimla Kufri sightseeing. Start with a peaceful walk around the British-era Indian Institute of Advanced Study, and then head up to Kufri where you can enjoy clean adventure rides and the indoor snow park at Adventure Resorts Kufri or spot wildlife at the Himalayan Zoo. By late afternoon, return to Shimla and take the sunset gondola ride on the Jakhoo Ropeway up to Hanuman Temple, followed by a relaxed evening stroll along The Ridge and Shimla Mall Road before returning to your hotel for dinner.
📍 Places to Visit Today: Delhi Boarding Point - ISBT | Shimla Volvo Stand
🍽️ Dinner 🚗 Private Cab
Day 3

Scenic Drive from Shimla to Manali via Kullu

⏱️ 8– 12 Hours of Scenic Journey & Sightseeing 🚗 300 km
Check out early from your Shimla hotel after breakfast so we can hit the road for Shimla to Manali via Kullu and reach Kullu Valley by 1:00 PM or 2:00 PM. Along the mountain highway, pause briefly at Sundernagar Lake and stop at Pandoh Dam to ride the aerial ropeway up to Mata Baglamukhi Temple over a plate of hot Pahadi Maggi. Once in Kullu, dive into the icy Beas River for thrilling white-water river rafting or paragliding, check out authentic woolens at a Kullu Shawl Factory, and reach your Manali hotel by evening for a cozy dinner and overnight stay
📍 Places to Visit Today: Sundernagar Lake | Pandoh Dam & Baglamukhi Ropeway | Kullu Valley (Rafting & Paragliding) | Kullu Shawl Factory
🍽️ Breakfast 🍽️ Dinner 🚗 Private Cab
Day 4

Manali Snow Point Tour – Rohtang Pass, Sissu & Atal Tunnel

⏱️ 8 – 12 Hours of Scenic Journey & Sightseeing 🚗 150 km
Fuel up with a heavy breakfast for the highlight of your Shimla Manali itinerary—the full Manali Rohtang Pass Sissu tour. Instead of taking shortcuts, we climb up the classic scenic trail through Gulaba and Marhi to reach Rohtang Pass for snow views and optional high-altitude paragliding. From there, we cross into Lahaul Valley to visit Sissu, where you can enjoy hot momos by the lake, try the over-river zipline, and take a short hike to the stunning Sissu Waterfall. On the way back to your Manali hotel, click photos at the Atal Tunnel portals while skipping dusty Solang Valley during off-snow months.
📍 Places to Visit Today: Solang Valle | Cable Car Ropeway | Atal Tunnel | Sissu Waterfall |Vashisht Springs | Rohtang
🍽️ Breakfast 🍽️ Dinner 🚗 Private Cab
Day 5

Manali Local Sightseeing & Overnight Volvo to Delhi

⏱️ 8– 20 Hours of Sightseeing & Journey 🚗 550 km
After breakfast and hotel check-out, start your final day seeking blessings at Hadimba Devi Temple and walking among the tall deodar trees of Van Vihar. If you have kids, they can enjoy the nearby amusement park, while couples and friends can park at Club House and walk into Old Manali to chill at a riverside cafe or trek up to the breathtaking Jogini Waterfall via Vashisht Village. Wrap up your evening with a softy cone and souvenir shopping on Manali Mall Road before boarding your overnight AC Volvo bus back to Delhi.
📍 Places to Visit Today: Hadimba Devi Temple | Old Manali | Mall Road | Jogini Waterfall
🍽️ Breakfast 🚗 Private Cab 🚌 Semi Sleeper Luxury Bus
Day 6

Delhi Arrival and the Journey Back Home

⏱️ A few songs away... 🚗 Loading... km
As the morning light filters through the bus curtains, you awaken from a restful night's sleep to find the bus descending into the bustling capital of Delhi, pulling smoothly into ISBT Kashmere Gate or Majnu Ka Tilla. Step off into the lively morning air, pause for a hot cup of roadside chai to refresh yourself, and gather your luggage packed with Kullu shawls, mountain walnuts, and memories of roaring rivers and snow-clad peaks. From the bus terminal, head directly to your onward transit hub—whether boarding a connecting flight at IGI Airport via the swift Airport Express line, catching an outstation train from New Delhi Railway Station, or hailing a cab toward your doorstep. By evening, you step back into the comfort of your own home, sitting down to a warm home-cooked dinner and settling in for a deep, peaceful sleep in your own bed, reliving the unforgettable magic of your Himalayan journey.
📍 Places to Visit Today: Delhi ISBT
🍽️ No Meal 🚗 Private Cab

Trip Highlights:

  • ✓ Rohtang & Sissu Included
  • ✓ Dedicated native driver
  • ✓ Balcony View 3 Star + Hotels
✦ Family Vacation ✦ Honeymoon Special ✦ Snow & Winter Adventure
★ 4.9 (2,500+ Verified Guests)

✓ What is Included

  • ✓ Delhi ⇄ Manali Semi-Sleeper AC Volvo Tickets
  • ✓ Rohtang Pass & Atal Tunnel Excursion
  • ✓ 3 Nights Stay in Handpicked 3-Star Plus Hotel
  • ✓ Breakfast and Dinner (MAP Plan) at the hotels
  • ✓ Private sanitized cab for all Shimla and Manali sightseeing as per itinerary
  • ✓ All Toll Taxes, State Permits, Driver Allowances & Fuel
  • ✓ 24x7 local Himachali trip coordinator support

✕ What is Not Included

  • ✕ Adventure sport charges (Paragliding, Zorbing, Skiing)
  • ✕ Rohtang Pass NGT Permit Fee (if applicable beyond vehicle permit)
  • ✕ Personal expenses, laundry, tips & lunch
  • ✕ Airfare/train tickets
  • ✕ Entry tickets, activity charges, Ropeway Charges, and Snow Dress rentals
  • ✕ Late-night cab retention charge after 10:00 PM (approx. ₹500 tip/allowance to driver if delayed at Market Area
  • ✕ Lunch, personal cafe bills, drinks, room heaters, and anything not explicitly listed in the inclusions

Nearby Excursions You Can Add to This Trip

Speak with your native hill driver on the road to add these scenic detours:

Chail 46 km

Famous palace, pine forests, 46 km from Shimla, adding 1 extra day.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Narkanda 75 km

Panoramic Hatu Peak views, 75 km from Shimla, adding 1 extra day.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Karsog Valley 106 km

Terraced fields, wooden temples, 106 km from Shimla, adding 2 extra days.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Chanshal Pass 160 km

Highest region peak, untouched meadows, 160 km from Shimla, adding 2 days.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Sarahan 160 km

Historic Bhimakali Temple, peak views, 160 km from Shimla, adding 2 days.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Kinnaur Valley 200 km

Kinner Kailash views, apple orchards, 200 km from Shimla, adding 3 days.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Parashar Lake 104 km

Peaceful floating island lake, 104 km from Manali, adding 1 extra day.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Shinkula Pass 165 km

Thrilling high altitude snow drive, 165 km from Manali, adding 1 day.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Baralacha La 190 km

Spectacular snowy mountain pass, 190 km from Manali, adding 1 extra day.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Tosh 105 km

Charming wooden village, 105 km from Manali, adding 1 extra day.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Zanskar 250 km

Remote Himalayan valleys and monasteries, 250 km from Manali, adding 3 days.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Lahul Valley 72 km

Peaceful riverside town, 72 km from Manali, adding 1 extra day.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Chandratal Lake 125 km

Stunning alpine crescent lake, 125 km from Manali, adding 2 extra days.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Jibhi 100 km

Peaceful forest village and waterfalls, 100 km from Manali, adding 2 days.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Shangarh 100 km

Lush green meadows, peaceful views, 100 km from Manali, adding 1 day.

Optional Add-On • Extra cab charges apply

🗺️ Tour Route Map & Mountain Geography

Interactive Google Maps route synchronization for this journey

Want a Custom Mountain Itinerary? Speak with Local Natives

Tell us your pickup city (Delhi, Chandigarh, Kalka, or Amritsar) and vacation dates. We send custom day-wise PDF plans directly on WhatsApp within 5 minutes.

Shimla Manali Tour Package Via Luxury Bus - Photo
1 / 5