Manali Tour Package
हम पहाड़ियों के इनसाइडर टिप्स
अगर हमसे कोई हमारा मित्र यार पूछे की भाई अपने को मनाली आना है 4 से 5 दिन है तो बताओ - How To Travel
सस्ता vs महंगा ? एक लोकल हिमाचली की बात सुन लो!
इंटरनेट पर जब आप मनाली के टूर पैकेज ढूंढते हो, तो कई बार ऐसे दाम दिखते हैं कि आँखें फटी की फटी रह जाती हैं। ₹4,000 या ₹5,000 में मनाली टूर? देखकर लगता है कि भाई, इससे बढ़िया डील तो ज़िंदगी में नहीं मिल सकती, सीधे इन्हीं से बात करते हैं और ट्रिप डन करते हैं। पर ज़रा ठहरिए, बाज़ार में ऐसे आकर्षक और भ्रामक विज्ञापनों की पूरी बाढ़ आई हुई है। अब ऐसा भी नहीं है कि जो कीमत वो लिख रहे हैं वो कागज़ों पर गलत है; तकनीकी तौर पर वो सही होते हैं, लेकिन उस सस्ते पैकेज के पीछे की असली शर्तें कोई आपको पहले फोन पर नहीं बताता।
अब एक बार आपको एक बेसिक बात बताते हैं देखो अगर आप semi Sleeper bus से मनाली आा रहे हो तो आपको 800 की टिकट भी देखने को मिल जाएगी और 3000 की भी, होटल के साथ भी यही है आपको होटल 1000 रुपये का भी मिले जाएगा और 15 से 20 हजार के भी हैं और वही गाड़ी के साथ भी ऐसा ही है एक ड्राइवर अच्छा होगा जो आपको तसल्ली से घुमएगा और दूसरा होगा जो जल्दी जल्दी में रहेगा तो हर एजेंसी including Us हम आपको किसी भी बजट में घूमा देंगे depend करती हैं सर्विसेज़ जैसे ड्राइवर, होटल की लोकैशन और व्यू , breakfast और डिनर में कितनी items हैं, Non Veg है या नहीं और food की quality कैसी है ।
तो आपसे आग्रह है कि सिर्फ कम कीमत की भाग दौड़ से बचो अपने एजेंट को हर चीज साफ साफ बताओ और फिर अपनी interest के अनुसार पैकेज बुक करो
जैसे हमारे इस पैकेज में मनाली का 3 दिन का प्लान शामिल है जिसमे आपका होटल में रहना खाना सब है कीमत भी आपको कम ही लग रही होगी पर इसमे
- दिल्ली से मनाली आने-जाने की Volvo Bus Tickets add नहीं है
- रोहतांग पास और सिसु भी इसमे शामिल नहीं है ये tour सिर्फ आपका सोलंग वैली तक है और बाकी सारे sightseen पॉइंट इसमे है चाहे कुल्लू वैली हो, Paragliding हो या Riverrafting पॉइंट हो ।
इंडस्ट्री का कड़वा सच भी यही है : आज-कल ज्यादातर ऑपरेटर कस्टमर को सिर्फ सोलंग वैली तक का ट्रिप बना के देते हैं क्यूंकि मजबूरी यह है कि टूरिस्ट प्लान की बारीकियों से पहले सिर्फ स्क्रीन पर चमकता हुआ सस्ता 'प्राइस टैग' देखता है और अगर हम मान लो ज्यादा ईमानदार बन ने गए और सबकुछ ऐड करके प्राइस दिया तो ज्यादातर गेस्ट बात ही नहीं करते
जेसे की इस पैकेज में अगर हम रोहतांग पास ऐड कर दें तो यही जो कीमत ₹ 3500 की है ये ₹ 5500 हो जाएगी और आपका ध्यान नहीं खींचेगी और साच ये है कि सोलंग वैली में अगर बर्फ नहीं है तो ये आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी।
और रोहतांग पास और सिस्सू कोई ऐसी जगहें नहीं हैं जिन्हें आप छोड़ दो — अगर मनाली आकर रोहतांग और सिस्सू का चक्कर नहीं मारा, तो आपका मनाली आना वैसा ही है जैसे बिना पनीर के शाही पनीर खाना! NGT की परमिशन, मौसम का मूड और यूनियन वाले ड्राइवरों का रेट रोज़ बदलता रहता है। और अगर बात करें की रोहतांग और सिस्सू की कैब के रेट तो मोटा माटी 4 सीटर गाड़ी का 3000 से 5000 के बिच में रहेगा.
लोकल होने के नाते और खुद इन मोड़ों पर गाड़ी चलाने के तजुर्बे से हमें रत्ती-रत्ती पता है कि गेस्ट किस जगह पर सच में खुश होता है और कहाँ उसका मूड खराब होता है। हम खुद जाकर कमरों की सफ़ाई, बालकनी का व्यू और खाने का स्वाद परखते हैं।
हमारा सीधा उसूल है—हम कोई कॉर्पोरेट कॉल सेंटर नहीं चला रहे, हम इसी हिमाचल की मिट्टी के हैं। जब भी आप हमसे बात करोगे, तो हमारा सबसे पहला वादा यही रहता है कि हम आपका बेवकूफ़ कभी नहीं बनाएंगे। हमारी डिक्शनरी में कोई हिडन चार्ज या छुपा हुआ क्लॉज़ नहीं होता; जो सच है, वो बातचीत के पहले ही मिनट में आपके सामने शीशे की तरह साफ रख दिया जाएगा। हम आपको मनाली किसी एजेंसी के क्लाइंट की तरह नहीं, बल्कि उस अपनेपन से घुमाएंगे जैसे पहाड़ों में बैठा आपका कोई लंगोटिया यार आपको गाइड कर रहा हो।
अब समझते हैं किस तरह से घूमेंगे आसान भाष में मान लो शुक्रवार रात दिल्ली से Semi-Sleeper AC Volvo में बैठिए बस आप खुद बुक करोगे कोशिश करना 9 बजे की बाद की हो ताकि आप मनाली सुबह 10 बजे के बाद पहुंचो ताकि होटल में अर्ली checkin easily मिल जाये और शनिवार सुबह मनाली की ताज़ा वादियों में आँख खोलिए।
बस स्टैंड उतरते ही कोई हड़बड़ी नहीं करनी है। सीधे हमारे बुक किए हुए होटल जाइए, आराम से नहाइए-धोइए, नाश्ता कीजिए और 1-2 घंटे का Power Nap लीजिए। जब दिमाग ठिकाने आ जाए, तो दोपहर में निकलिए हिडिम्बा माता के मंदिर में आशीर्वाद लेने—क्योंकि पहाड़ों में गाड़ी और किस्मत दोनों भगवान भरोसे ही चलती हैं! मंदिर के पीछे वाले देवदार के जंगल (वन विहार) में सुकून से टहलिए।
अगर साथ में बच्चे हैं: तो हिडिम्बा के पास वाले छोटे अम्यूजमेंट पार्क में उनकी ड्यूटी लगा दो—झूले झुलाओ और रियल PUBG वाली गन पकड़ाओ।
अगर दोस्त या कपल हैं: तो सीधे Club House निकलिए। अपनी गाड़ी वहीं छोड़िए क्योंकि ओल्ड मनाली की तंग गलियों में पार्किंग मिलना नामुमकिन है। पैदल Old Manali चढ़िए, नदी किनारे किसी शांत कैफ़े में बैठिए और बिना किसी टाइम-टेबल की चिंता किए बस गपशप और बकैती कीजिए।
शाम ढलते ही Manali Mall Road पर टहलते हुए सॉफ्टी खाइए, और फिर होटल लौटकर बालकनी व्यू के साथ मस्त Dinner करके सो जाइए।
अगली सुबह यानि दूसरे दिन होटल में नाश्ता दबाकर निकलिए। आज की सबसे बड़ी लोकल टिप यह है कि आपको गुलाबा और मढ़ी (Gulaba & Marhi) वाले असली नज़ारों वाले पारंपरिक रास्ते से ऊपर चढ़ना है। कई बार हम एजेंट लोग तेल बचाने या पैसे बचाने के चक्कर में आपको अटल टनल वाले रस्ते से ही लेके जाते हैं और वहीँ से वापिस लेकर आते हैं तो ऐसा नहीं करना है गुलाबा, मरही से जाना है या वापिस आना है पूरा सर्किल पूरा करना है
अगर आप जून-जुलाई से पहले आ रहे हैं, तो Rohtang Pass पर आपको शानदार बर्फ मिलेगी। रही बात Paragliding की—तो रोहतांग की ऊंचाई से कूदने का थ्रिल नेक्स्ट लेवल है! हालांकि बढ़ती उम्र और पेट के साथ मेरा खुद का दिल अब थोड़ा डरपोक हो गया है, पर अगर आपकी रगों में 20-22 साल वाला जिगरा है, तो यह मौका मत छोड़ना!
रोहतांग पार करके हम सीधे उतरेंगे लाहौल घाटी के Sissu में। ढाबे पर गरमा-गरम मैगी-मोमोज़ खाइए, नदी के ऊपर वाली Zipline का रोमांच लीजिए और अगर हो सके और आपकी टाँगे अभी जवान हैं तो सिस्सू वॉटरफॉल जरूर जाएं छोटा सा ट्रेक है पर जगह अच्छी है
वापसी में Atal Tunnel के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर सिर्फ 1-2 फोटो खिंचवाइए। Solang Valley को बिना बर्फ के मौसम में हम चुपचाप बाईपास करेंगे, क्योंकि वहाँ धूल और ओवरप्राइस्ड कमर्शियल भीड़ के सिवा कुछ नहीं मिलता। शाम को सीधे होटल लौटकर आराम कीजिए।
अब तीसरे और आखिरी दिन होटल से चेक-आउट करके निकलिए Kullu Valley की तरफ। यहाँ आप ब्यास नदी के बर्फीले पानी में River Rafting का मज़ा लीजिए या Paragliding या Hot Air Balloon का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं। इसके बाद आप विश्वप्रसिद्ध कुल्लू शॉल, शुद्ध पहाड़ी दालें और ड्राई फ्रूट्स की खरीदी कर सकते हैं।
और अगर आप मेरी मनाली की सबसे पसंदीदा जगह explore करना चाहते हो तो जोगिनी waterfall जा सकते हो ये फील देगा आपको बाहुबली के जल पर्वत का यहां पहुँचने के सामान्यत दो रस्ते हैं एक है वशिष्ट गाँव से दूसरा बाहंग (DGRE) वाला। वशिष्ठ वाला रास्ता थोड़ा सा लंबा ज़रूर है, लेकिन बढ़िया पगडंडी है, चढ़ाई भी आसान है पर रास्ता भटकने का यहां चांस रहता है तो अच्छे से पूछ पाछ कर जाने का।
नोट — पहले तो हमें क्षमा करना पर, सच यह है कि रोहतांग और सिस्सू जाने का टैक्सी का किराया इस पैकेज में पहले से जोड़कर नहीं रखा गया है। क्योंकि NGT की परमिशन, मौसम का मूड और यूनियन वाले ड्राइवरों का रेट रोज़ बदलता रहता है। इसलिए रोहतांग और सिस्सू की कैब का हिसाब-किताब अलग रखा है ताकि आपको वही असली, वाजिब रेट मिले जो उस दिन चल रहा हो (मोटा माटी 4 सीटर गाड़ी का 3000 से 5000 के बिच में रहेगा ।
Detailed Day-by-Day Route & Itinerary
✓ 100% Customizable On RequestManali Arrival, Local Charms, and Old Manali Vibes
The Complete Alpine Circuit via Rohtang, Sissu Waterfall, and Atal Tunnel
From Rohtang, descend into the stark, dramatic expanse of Lahaul Valley to reach Sissu. Relish steaming roadside Maggi and momos, glide across the glacial river via the local zipline, and undertake the short scenic hike up to the cascading Sissu Waterfall. On the return leg, cross back through the engineering marvel of the Atal Tunnel, pausing briefly at the North and South portals for photographs. Bypass the non-snow, commercial dust of Solang Valley during off-season months to head straight back to your hotel for a hearty dinner and a restful night.
Note on Rohtang & Sissu Cab Charges: Please note that the taxi fare for the Rohtang Pass and Sissu circuit is not bundled into the base package to keep initial pricing transparent and budget-friendly against fluctuating union rates and NGT permit costs. Since visiting both is an absolute must, this cab service is arranged directly at the genuine running rate on the day of travel (typically between ₹3,000 and ₹5,000 for a 4-seater cab).
Kullu Adventure, Jogini Trek, Local Handicrafts, and Evening Volvo Departure
✓ What is Included
- ✓ 2 Nights in verified Manali hotel (Balcony View Room).
- ✓ Breakfast and Dinner.
- ✓ Dedicated Private vehicle for Sightseeing.
- ✓ Fuel, tolls, parking, and driver allowances.
- ✓ 24/7 on-ground assistance
✕ What is Not Included
- ✕ Delhi – Manali – Delhi bus tickets (self-booked).
- ✕ Rohtang & Sissu Cab (Approx. ₹3,000–₹5,000 per 4-seater cab).
- ✕ Entry Fees, Camera permits, Activities Charges.
- ✕ Lunches, room heaters, laundry, tips, or expenses due to weather/landslides.
Nearby Excursions You Can Add to This Trip
Speak with your native hill driver on the road to add these scenic detours:
A peaceful mountain lake with a floating island and stunning Himalayan views.
A thrilling high-altitude drive featuring snow-covered peaks and breathtaking mountain landscapes.
A charming mountain village with wooden houses, pine forests and scenic Himalayan views.
Explore remote Himalayan valleys, ancient monasteries and dramatic mountain landscapes via Shinkula Pass.
Discover a peaceful Himalayan town known for traditional villages, riverside scenery and ancient temples.
Witness a stunning crescent-shaped alpine lake surrounded by rugged mountains and vast meadows.
Relax in a peaceful mountain village with forest trails, wooden cottages and waterfalls.
Enjoy lush green meadows, traditional Himachali villages and peaceful views of the Great Himalayan ranges.
Explore colonial architecture, Mall Road, Jakhoo Temple and beautiful views of the surrounding hills.
🗺️ Tour Route Map & Mountain Geography
Interactive Google Maps route synchronization for this journey