Manali Tour Package with Rohtang Pass and Kasol
लोकल एक्सपर्ट्स की Insider Guide
अगर हमसे कोई हमारा मित्र यार पूछे की भाई अपने को मनाली आना है 4 से 5 दिन है तो बताओ - How To Travel
सच बताऊँ? जब बाहर से लोग मनाली आते हैं, तो वो ‘चेकलिस्ट’ पूरी करने के चक्कर में आधे पागल हो जाते हैं।
अगर मुझे अपनी मर्ज़ी से घूमना हो या किसी यार मित्र को घुमाना हो, तो प्लान कुछ ऐसा रहेगा पहला दिन: थकान मिटाने का और , बकैती का कोटा पूरा करना मनाली बस स्टैंड उतरते ही कोई तोप नहीं चलानी है ।
सबसे पहले चुपचाप होटल जाने का, नहाने धोने और फ्रेश होने का, एक - दो घंटे का power nap लेने का । जब दिमाग ठिकाने आ जाए, तो शुरुआत करेंगे हिडिम्बा माता के मंदिर से—आशीर्वाद ज़रूरी है, क्योंकि पहाड़ों में गाड़ी और किस्मत दोनों भगवान भरोसे ही चलती हैं! मंदिर के पीछे वाला जंगल (वन विहार) गजब का शांत है, वहाँ की देवदार की खुशबू से फेफड़े साफ हो जाते हैं।
अब यहाँ से ट्रिप दो रास्तों पर बँटता है:
अगर साथ में बच्चे हैं: तो भाई साहब, हिडिम्बा के पास वाले छोटे अम्यूजमेंट पार्क में उनकी ड्यूटी लगा दो। उन्हें झूले झुलाओ, रियल पबजी वाली बंदूकें पकड़ाओ ताकि वो आपको तंग न करें।
अगर सिर्फ दोस्त या कपल हैं: तो बच्चों वाले ड्रामे छोड़ो, सीधे क्लब हाउस की तरफ निकलो। अपनी गाड़ी वहीं छोड़ देना, वरना ओल्ड मनाली की तंग गलियों में पार्किंग ढूंढते-ढूंढते शाम हो जाएगी और बीपी अलग बढ़ेगा। पैदल ओल्ड मनाली चढ़ो, किसी अच्छे कैफ़े में बैठो जहाँ नीचे नदी का शोर आ रहा हो। वहां बैठकर बस दुनिया भर की फालतू बातें और बकैती करने का, क्योंकि असली छुट्टी वही है जिसमें दिमाग का इस्तेमाल शून्य हो।
शाम ढलते-ढलते मॉल रोड पर टहलते हुए सॉफ्टी खाओ और होटल लौटकर मस्त डिनर करके सो जाने का।
दूसरा दिन: रोहतांग का चक्कर और सिस्सू की हवा सुबह नाश्ता करके निकलेंगे गुलाबा और मढ़ी वाले रास्ते से रोहतांग के लिए। अब बात करते हैं पैराग्लाइडिंग की—रोहतांग की ऊंचाई से हवा में उड़ने का थ्रिल तो नेक्स्ट लेवल है, लेकिन अगर मैं अपनी बात करूँ?
भाई, उम्र के साथ पेट और डर दोनों बढ़ गए हैं! अब मेरी छाती इतनी चौड़ी नहीं रही कि उतनी ऊंचाई से कूद जाऊं। अगर आपके अंदर 20-22 साल वाला जिगरा बाकी है, तो कूद जाओ; हम नीचे खड़े होकर वीडियो बना लेंगे! रोहतांग में पूरे साल बर्फ रहती है, लेकिन सच ये है कि वहां तक जाने के लिए आपको खच्चर-घोड़े वालों को तगड़े पैसे देने पड़ते हैं। और जब वहां पहुँचोगे, तो पता चलेगा कि बर्फ कोई सफेद मलाई नहीं है, वो नालों में काली-मैली होकर सुकड़ चुकी है अगर आप जून जुलाई के बाद जा रहे हो तो उस से पहले तो मस्त मज़ा आएगा ।
और फिर निकलेंगे रोहतांग से आगे सिस्सू (लाहौल) की तरफ। ढाबे पर मैगी-मोमो खाने का , नदी के ऊपर वाली ज़िपलाइन से हवा में झूलते हुए दूसरी तरफ जाने का और फिर थोड़ा दम लगाकर सिस्सू वॉटरफॉल तक पैदल हाइक करने का । गजब का नज़ारा है! वापसी में अटल टनल पर सिर्फ एक-दो फोटो खिंचवाओ, क्योंकि वहां टनल के गेट के अलावा और कुछ नहीं है। सोलंग वैली का ड्रामा सिर्फ सर्दियों की बर्फ में अच्छा लगता है, बाकी महीनों में वहां धूल और भीड़ के सिवा कुछ नहीं मिलता, तो उसे चुपचाप आंखे बंद करके और होटल जायेंगे।
तीसरा दिन: ओवरहाइप्ड ड्रामे से तौबा, ट्रेक और कसोल
अब लोग क्या करते हैं? कसोल जाते वक्त नग्गर कैसल और जना वॉटरफॉल के पीछे भागते हैं। लोकल होने के नाते कान खोलकर सुन लो—ये दोनों जगहें घोर ओवरहाइप्ड हैं! जना फॉल के नाम पर एक छोटी सी धार गिरती है, जिसके बगल में लोग सिड्डू खाकर खुश हो लेते हैं। अगर टांगों में जान है, तो जोगिनी वॉटरफॉल का ट्रेक करो। इसमें 3 से 4 घंटे लगेंगे। दो रास्ते हैं: एक बाहंग (DGRE) वाला, और दूसरा वशिष्ठ गाँव होकर। वशिष्ठ वाला रास्ता थोड़ा सा लंबा ज़रूर है, लेकिन बढ़िया पगडंडी है, चढ़ाई भी आसान है पर रास्ता भटकने का यहां चांस रहता है तो अचे से पूछ पांच कर जाने का । जोगिनी का पानी और वॉटरफॉल आपको बाहुबली मूवी का जल पर्वत याद आ जायेगा और सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।
इसके बाद निकलो कसोल की तरफ या मनाली में भी रुक सकते हो । रास्ते में मन करे तो कुल्लू में ब्यास नदी में राफ्टिंग कर लेना ताकि कपड़े गीले हो जाएं या पैराग्लिडिंग , हॉट एयर बलून जैसी adventure एक्टिविटीज भी कर सकते हो । रही बात कसोल की... तो मुझे पर्सनली कसोल का ये नया चोंचला बिल्कुल नहीं भाता। हर कोई वहाँ "स्पेशल ब्राउनी" के चक्कर में बावला हुआ घूम रहा है। भाई, उसमें सीधे-सीधे भांग (चरस) ठूंसी होती है—एक तो गैर-कानूनी है, दूसरा अगर दिमाग की वायरिंग सलामत रखनी है तो इन फालतू चक्करों से दूर रहो।
कसोल में करने को कुछ खास नहीं है सिवाय इसके कि नदी किनारे कोई शांत कैंप या रिसॉर्ट पकड़ो, कुर्सी डालो, और बहती नदी को देखकर खामोशी एन्जॉय करो। हाँ, मणिकर्ण साहिब गुरुद्वारे ज़रूर माथा टेकना। वहां के खौलते पानी के कुंड में जब लोग कपड़े की पोटली में चावल डालकर मिनटों में पकाते हैं, तो देखकर मज़ा आ जाता है। वहां गर्म पानी के कुंड में सिर्फ डुबकी लगाई जाती है, स्विमिंग पूल समझकर हाथ-पैर मत चलाने लगना! गुरुद्वारे का लंगर छको, शिव-पार्वती मंदिर के दर्शन करो और फिर निकलो कुल्लू की तरफ जहां से आप निकलेंगे दिल्ली की तरफ को रात्रि की यात्रा पर ओवरनाइट वॉल्वो बस के थरु और आप आज के दिन भी Riverrafting कर सकते हो कुल्लू में अगर जोगिनी की चढाई ने आपकी टांगो की हवा निकल दी हो।
अब आपको लग रहा हो कि बहुत लोकल होने का ज्ञान झाड़ रहा है बड़ा भरी ज्ञान वान बन रहा है हमे डे to डे itinerary बता जैसा बाकि सब बताते हैं ज्यादा ज्ञान नहीं चाहिए तो निचे आप उसको भी पड़ सकते हैं
Detailed Day-by-Day Route & Itinerary
✓ 100% Customizable On RequestDelhi to Manali Overnight Journey
Manali Arrival and Local Manali Sightseen
From here, make your way to the Clubhouse, a lively retreat buzzing with indoor games and riverside thrills like river crossing over bubbling waters. The Clubhouse also marks the scenic threshold to Old Manali. Because the uphill alleys are narrow and parking is notoriously tricky, avoid taking your personal vehicle—explore on foot, hire an auto-rickshaw, or hop into a shared cab instead. Wander uphill to the peaceful Manu Temple, soaking in the rustic wooden architecture along the way. Afterwards, slip into one of Old Manali’s famous bohemian riverside cafes; sit back, listen to the roaring mountain stream, and spend unhurried hours sipping coffee and soaking in the bohemian vibe. As twilight descends, head down to Manali Mall Road to stroll amidst bright shopfronts and pick up souvenirs, before returning to your hotel for a delicious dinner and a sound night's sleep.
Snowpoint Tour Upto Rohtang Paas
Because mountain roads and snow lines shift unpredictably across seasons, the Rohtang Pass permit and ride are not bundled into the base package; whenever Rohtang is open and accessible, it can be arranged directly for an additional ₹3,000 to ₹4,000 for a 4-seater cab at the best verified rate. If Rohtang remains shut, you won't miss out on the snow, as powdery banks readily welcome you across Gramphu, Koksar, Sissu, or Solang Valley.
Winding past the heights, descend through the barren slopes of Gramphu and Koksar into Lahaul Valley to reach Sissu, where a refreshing short trek brings you face-to-face with a cascading mountain waterfall. Journey back beneath the towering Pir Panjal range through the marvel of the Atal Tunnel, traversing from the North Portal to the South Portal. You will emerge near Solang Valley, where winter brings thrilling snow activities and a tranquil walk leads to the shrine of Anjani Mahadev (in summer, Solang stays relatively mellow). Conclude your adventurous loop at Vashisht Village, dipping your feet into the natural sulfur hot water springs to wash away all trace of fatigue before returning to your hotel for a hearty dinner and an overnight rest.
Manali To Kasol Via Kullu Valley with Adventure Activities
Take a moment to sit quietly along any peaceful riverbank in Kullu, listening to the pure rush of clear mountain water. From Kullu, turn toward the mystical Parvati Valley to reach Kasol. While the local cafes here are heavily advertised for their infused brownies, it is best to steer clear of them as they carry strong bhang extracts that can quickly overwhelm your senses and cloud your mind. Instead, arrive at your riverside campsite to soak in the authentic Parvati atmosphere—settle by the edge of the river with friends, share meaningless banter and endless laughter under the starry mountain sky, enjoy a hot camp dinner, and sleep comfortably in your riverside tent.
Kasol & Manikaran Sahib Ji
Spend the rest of the day wandering through nearby valleys, taking spontaneous walks through picturesque villages and exploring easy, scenic mountain trails tucked between cedar forests. As the afternoon winds down, make your way back down to the Kullu Valley transit stand. Board your comfortable semi-sleeper Volvo bus for the overnight return journey to Delhi, leaning back into your seat as the valley lights fade into memory, bringing an unforgettable, storybook of Manali tour package with Rohtang Pass and kasol.
Delhi Arrival and the Journey Back Home
✓ What is Included
- ✓ Delhi ⇄ Manali Semi-Sleeper AC Volvo Tickets
- ✓ 3 Nights Stay in Handpicked 3-Star Plus Hotel
- ✓ Daily Mountain Breakfast & Dinner (MAP Plan)
- ✓ Private Sanitized Cab for All Sightseeing
- ✓ Rohtang Pass & Atal Tunnel Excursion
- ✓ Solang Valley & Sissu Snow Point Sightseeing
- ✓ Kasol Valley
- ✓ All Toll Taxes, State Permits, Driver Allowances & Fuel
✕ What is Not Included
- ✕ Adventure sport charges (Paragliding, Zorbing, Skiing)
- ✕ Rohtang Pass NGT Permit Fee (if applicable beyond vehicle permit)
- ✕ Personal expenses, laundry, tips & lunch
Nearby Excursions You Can Add to This Trip
Speak with your native hill driver on the road to add these scenic detours:
A peaceful mountain lake with a floating island and stunning Himalayan views.
A thrilling high-altitude drive featuring snow-covered peaks and breathtaking mountain landscapes.
A spectacular mountain pass surrounded by snow-capped peaks and dramatic Himalayan valleys.
A charming mountain village with wooden houses, pine forests and scenic Himalayan views.
Explore remote Himalayan valleys, ancient monasteries and dramatic mountain landscapes via Shinkula Pass.
Discover a peaceful Himalayan town known for traditional villages, riverside scenery and ancient temples.
Witness a stunning crescent-shaped alpine lake surrounded by rugged mountains and vast meadows.
Relax in a peaceful mountain village with forest trails, wooden cottages and waterfalls.
Enjoy lush green meadows, traditional Himachali villages and peaceful views of the Great Himalayan ranges.
Explore colonial architecture, Mall Road, Jakhoo Temple and beautiful views of the surrounding hills.
🗺️ Tour Route Map & Mountain Geography
Interactive Google Maps route synchronization for this journey