Kinnaur Tour Package
लोकल होने के नाते हम कैसे घूमते?
How We'd Travel As Locals — क्या छोड़ें, कहाँ रुकें और हिमाचल का असली सुकून कैसे पाएं
अगर आपको किन्नौर को घूमना है तो यहाँ पर basically तो बहुत सारी घाटियां है घूमने के लिए। कुछ फेमस places हैं जैसे कि छितकुल, सांगला, कल्पा, नाको—अगर ट्रैकिंग के दीवाने हो तो किन्नर कैलाश या दुनिया का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर युल्ला कांडा (Yulla Kanda) है। बाकि पहाड़ों में तो हर घाटी एक नयी दुनिया है, पर नोर्मल्ली जो अच्छी जगहें हैं जहाँ टूरिस्ट infrastructure भी अच्छा है वो हैं कल्पा, चितकुल, सराहन, सांगला इत्यादि।
तो आप इस जगह को चार दिनों में आसानी से घूम सकते हो (चंडीगढ़ से; दिल्ली से आने में 1 दिन और ऐड कर सकते हैं )। तो आपका टूर प्लान कुछ ऐसा रहना चाहिए:
पहले दिन चंडीगढ़ से सराहन आईये। रस्ते में आप शिमला, कुफरी, नारकंडा, हाटू मंदिर, तानी जुब्बर लेक और रामपुर बुशहर होते हुए सराहन पहुंचोगे। वहां आराम से रुकिए। कोशिश हो कि ऊंचाई या अच्छे व्यू वाला स्टे लेना, क्योंकि यहाँ के स्टे की लोकेशन बहुत matter करती है।
फिर अगले दिन भीमाकाली मंदिर में माता के दर्शन कीजिये और अपनी आगे की जर्नी शुरू कीजिये। जैसे ही आप क्रॉस करेंगे किन्नौर गेट, फिर भाभा वैली, तरंडा माता मंदिर, करछम, और फिर आप सांगला में पहुंचोगे। सांगला में एक ऐतिहासिक मंदिर है कामरु फोर्ट—अगर आप चाहो तो वहां जा सकते हो, थोड़ा सा पैदल चढ़ाई करनी पड़ेगी। उसके बाद ये पूरी एक खुली वैली है। सर्दियों में रहने के लिए सांगला सबसे बढ़िया है क्योंकि आगे के रास्ते बर्फ की वजह से बंद हो जाते हैं। फिर आता है बटसेरी—अच्छी वैली है और कुछ अच्छे होमस्टेस हैं; थोड़ा सा किन्नौरी गाँव में रुकने का मन है तो रुक सकते हैं।
फिर है रकछम—ये छितकुल से 5 से 6 किलोमीटर पहले है, यहाँ कुछ अच्छे लक्ज़री ऑप्शंस मिल जायेंगे आपको रहने के। बाकि हमारी पसंद तो छितकुल ही है, और बिलकुल लास्ट पॉइंट पर एक कैंप स्टे है, वहां से नज़ारे भी ज़बरदस्त हैं और रहने का मज़ा भी यहीं है। हमारे जितने भी गेस्ट इस जगह पर रुके हैं उन सभी ने कहा है कि "भाई इस जैसा कुछ नहीं है!" ये हैं PP Camps और Nargu Camps—ज़बरदस्त location! यहाँ ऐसा घूमने जैसा कोई पर्टिकुलर पॉइंट नहीं है या कोई चेकलिस्ट नहीं है कि टिक मार्क करना है। जब आप सांगला से चितकुल जाओगे तो पूरी वैली ही ज़बरदस्त दिखती है। छितकुल में आप रिवरसाइड बैठ कर कुछ फोटोज़ ले सकते हो और अगर अपनी स्ट्रेंथ चेक करनी है तो छोटा सा एक ट्रेक है Flag Trek, वो कर सकते हो।
फिर अगले दिन चितकुल घूम-घाम कर same रूट से आप वापस आओगे, तो रकछम तक का नज़ारा दोबारा एक्सपीरियंस करने को मिलेगा, और रकछम से आप कल्पा जाओगे। यहाँ भी स्टे matter करता है आपके लिए कि कहाँ लिया है और किस तरह का व्यू है। यहाँ घूमने के लिए एक तो कल्पा का मेन टाउन है, सुसाइड पॉइंट (Suicide Point) है जहाँ एक खड़ा ढंक (vertigo cliff) है, और पास के गाँव में मंदिर है पांगी नामक स्थान पर—तो आप जाकर देख सकते हो।
और फिर अगले दिन अपना कल्पा को घूम कर वापस चंडीगढ़ चले जाईये। अगर आपके पास दिन ज़्यादा हैं तो आगे रोपा वैली और नाको भी घूम के आ सकते हो, या अगर लम्बी जर्नी नहीं करनी है तो रास्ते में शिमला में भी हॉल्ट ले सकते हो।
Detailed Day-by-Day Route & Itinerary
✓ 100% Customizable On RequestChandigarh to Sarahan via Narkanda & Rampur Bushahr
Sarahan to Sangla & Chitkul Valley via Kinnaur Gate
Chitkul Riverside, Flag Trek & Scenic Drive to Kalpa
Kalpa Morning View & Return Drive to Chandigarh (or Shimla Halt)
✓ What is Included
- ✓ Accommodation
- ✓ Daily Morning Breakfast and Dinner.
- ✓ Dedicated private sanitized cab
- ✓ Pick-up and drop-off directly from Chandigarh Airport / Railway Station
- ✓ All state transport taxes, highway toll charges, fuel costs, parking fees, and driver allowances
- ✓ Personalized 24x7 local Himachal travel coordination and verified location support throughout the route
✕ What is Not Included
- ✕ Government GST as applicable on invoice
- ✕ Airfare, train tickets, or luxury Volvo bus fares from hometown to Chandigarh/Delhi
- ✕ Entry tickets to monuments, palaces, and local temple donation passes
- ✕ Personal expenses including lunches, roadside snacks, bottled beverages, laundry, and room heaters
- ✕ Additional hotel stays or cab retention expenses in case of landslides, blizzards, or natural road blockages
- ✕ Travel and medical insurance coverage
Nearby Excursions You Can Add to This Trip
Speak with your native hill driver on the road to add these scenic detours:
Add 2 extra days to explore this quiet mountain village.
Visit this peaceful village, known for its orchards and traditional Kinnauri culture.
Explore the high-altitude lake, monastery, and charming stone houses.
Admire the sacred mountain’s dramatic peaks and beautiful views.
Hike to this high-altitude lake and visit its ancient Krishna temple.
Discover stark mountain landscapes, ancient monasteries, and remote Himalayan villages.
🗺️ Tour Route Map & Mountain Geography
Interactive Google Maps route synchronization for this journey