🥳
A2Z Himachal
Spiti Winter Expedition Tour Package 4x4 - Featured Image
Spiti Winter Expedition Tour Package 4x4 - View 2
Spiti Winter Expedition Tour Package 4x4 - View 3
Spiti Winter Expedition Tour Package 4x4 - View 4
Spiti Winter Expedition Tour Package 4x4 - View 5

Spiti Winter Expedition Tour Package 4x4

⏱️ 7N • 8D 🛣️ 1450 km 🚙 4 x 4 Private Cab
📍 Destination Stays: 🏨 Shimla (1N) 🏨 Kalpa (1N) 🏨 Tabo (1N) 🏨 Kaza (2N) 🏨 Sarahan (1N) 🏨 Shimla (1N)
Starting From (per person)
₹29,900

Get the Best Price - Send Your Details

Direct native rates • Sent to your WhatsApp in 5 minutes

📍 Places Included On This Itinerary:
Delhi| Shimla| Sangla| Nako| Tabo| Kaza| Hikkim| Chicham| Kalpa
✍️ स्थानीय पहाड़ी डायरी Native Mountain Travel Diary

लोकल होने के नाते हम कैसे घूमते?

How We'd Travel As Locals — क्या छोड़ें, कहाँ रुकें और हिमाचल का असली सुकून कैसे पाएं

भाई, ये एक ऐसी चीज़ है जो जवानी ढलने से पहले-पहले कर ली जाए तो ही ठीक है!

क्योंकि यह कोई आम 'टूर पैकेज' नहीं है, यह एक असली विंटर एक्सपीडिशन (Winter Expedition) है! यह न तो कमज़ोर दिल वालों के लिए है और न ही उम्रदराज़ या अनफिट लोगों के लिए। करने को कोई भी कर सकता है, पर जो लोग पूरी तरह से फिजिकली और मेंटली फिट हैं, वही इसमें आएँ तो सबसे बढ़िया रहेगा। और भाई, जो लोग बात-बात पर 'हाईजीन-हाईजीन' का रोना रोते हैं, वो तो इस टूर पर भूलकर भी कदम न रखें!

क्योंकि यहाँ माइनस 20 से माइनस 35 डिग्री की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पाइपों का पानी जमकर पत्थर हो जाता है। न तो आपको फ्रेश होने (पॉटी करने) के बाद धोने के लिए पानी मिलेगा—सिर्फ और सिर्फ पहाड़ी ड्राई कंपोस्ट टॉयलेट्स (Dry Toilets) ही इस्तेमाल करने होंगे। और 4 से 5 दिन तक नहाने के बारे में तो सोचना भी पाप है! अगर आपने हॉलीवुड सीरीज 'The Last Kingdom', 'A Knight of the Seven Kingdoms', या 'Game of Thrones' देखी हैं, तो बिल्कुल उसी तरह की बर्फीली, रॉ और वाइल्ड वाइब रहेगी—फर्क सिर्फ इतना है कि आप किसी जंग पर नहीं, बल्कि ज़िंदगी की सबसे यादगार बर्फीली यात्रा पर निकले होंगे!

इस टूर में 'साइटसीइंग' का वो मतलब बिल्कुल नहीं होता जो गर्मियों में होता है। बर्फ की वजह से हर जगह तक गाड़ी नहीं पहुँच पाती। बोलने को तो इंटरनेट पर एजेंट्स आपको कागज़ पर सब लिखकर दे देंगे कि "सर सब कुछ हो जाएगा," लेकिन ग्राउंड रियलिटी हमें अच्छे से पता है। फिर भी, हम आपको प्रॉपर 4x4 व्हीकल्स (जैसे Jimny, Thar, Thar Roxx, Scorpio-N, Toyota Hilux या Isuzu) स्नो चेन्स (Snow Chains) और हमारे तगड़े लोकल अनुभवी ड्राइवर्स के साथ देंगे। इस रूट पर आप शिमला से होते हुए सांगला, चितकुल (अगर रास्ता खुला रहा), कल्पा, नाको, ताबो, पिन वैली (जहाँ तक जा सके), धनखड़ मॉनेस्ट्री (अगर रोड चालू रहा), काज़ा, हिक्किम, कोमिक, लांग्ज़ा और एशिया का सबसे ऊँचा चिचम ब्रिज देखोगे!

कुछ बहुत ज़रूरी बातें:

  1. अपने साथ एक बढ़िया UV प्रोटेक्टिव धूप का चश्मा (Sunglasses) ज़रूर लाना—सफेद बर्फ पर जब तेज़ धूप पड़ती है, तो स्नो ब्लाइंडनेस (Snow Blindness) का खतरा रहता है।

  2. रात को तापमान -5°C से लेकर -35°C तक गिरेगा, तो उसी हिसाब से माइनस 35 डिग्री झेलने वाले कपड़े और हाई-लेंथ वाटरप्रूफ स्नो शूज़ लेकर आना।

  3. कोई भी पहियों (Trolley) वाला एयरपोर्ट बैग मत लाना—पहाड़ों में बर्फ पर पहिये काम नहीं करते; सिर्फ 50-60 लीटर का रकसैक (Backpack) लाना।

  4. अपने साथ एक ओरिजिनल इंसुलेटेड गर्म पानी की बड़ी बोतल, 3-4 जोड़ी ऊनी जुराबें, ज़रूरी दवाइयाँ और पोर्टेबल ऑक्सीजन रखना—क्योंकि कई बार भारी बर्फबारी से रास्ता 2-3 दिन के लिए बंद हो जाता है। ऐसा बहुत कम होता है, पर पहाड़ों में तैयारी हमेशा सबसे बुरे मौसम की रखनी चाहिए।

हमारे 4x4 कॉन्वॉय के स्पेशल बैचेस दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में निकल रहे हैं। गाड़ियाँ और सीटें बहुत लिमिटेड हैं। ट्रिप दिल्ली से वोल्वो बस द्वारा शुरू होकर शिमला पहुँचेगा और शिमला से हमारा असली 4x4 कारवां स्पीति घाटी के लिए कूच करेगा।

जरूरी सामान की पैकिंग चेकलिस्ट

भीषण ठंड के कपड़े और जूते (Extreme Cold Clothing & Footwear)

  • हैवी डाउन फेदर जैकेट (-15°C से -25°C तक के लिए कम्फर्टेबल)
  • विंडप्रूफ और वॉटरप्रूफ हैवी विंटर स्नो ट्राउजर्स
  • 2 जोड़ी थर्मल इनरवियर (ऊपरी और नीचे दोनों इनर)
  • 2 हैवी वूलन फ्लीस जैकेट / स्वेटशर्ट
  • वॉटरप्रूफ फ्लीस-लाइन्ड ग्लव्स + पतले इनर थर्मल ग्लव्स
  • ऊनी बालाक्लावा, मंकी कैप + वूलन नेक वॉर्मर
  • मजबूत रबर ग्रिप वाले हाई-एंकर वॉटरप्रूफ ट्रेकिंग/स्नो बूट्स
  • 4 जोड़ी स्पोर्ट्स/ट्रेकिंग मोजे + 2 जोड़ी मोटे वूलन/मेरिनो वूल मोजे
  • होमस्टे के अंदर पहनने के लिए 1 जोड़ी इनडोर स्लीपर्स/चप्पल

सामान और जरूरी गियर (Luggage & Vital Gear)

  • 50 से 60 लीटर का कम्फर्टेबल रकसैक/बैकपैक (पहिए वाले ट्रॉली सूटकेस बिल्कुल न लाएं!) 
  • 1-लीटर की हैवी इंसुलेटेड स्टेनलेस स्टील गर्म पानी की फ्लास्क (पूरी तरह वैक्यूम सील्ड)
  • हेड टॉर्च या हाई-बीम LED फ्लैशलाइट अतिरिक्त स्पेयर बैटरियों के साथ
  • UV-प्रोटेक्टिव पोलराइज्ड सनग्लासेस (स्नो ब्लाइंडनेस से बचाव के लिए बेहद जरूरी)
  • 20,000 से 30,000 mAh का हाई-कैपेसिटी पावर बैंक (माइनस तापमान में बैटरियां बहुत तेजी से डिस्चार्ज होती हैं)
  • क्विक-ड्राई माइक्रोफाइबर तौलिया
टॉयलेटरीज़, दवाइयां और इमरजेंसी का सामान (Toiletries, Medical & Emergency Supplies)
  • वेट वाइप्स के कई पैकेट्स और टॉयलेट पेपर रोल्स (बिना पानी वाले ड्राई कम्पोस्ट टॉयलेट्स के लिए अनिवार्य)
  • कोल्ड क्रीम, वैसलीन पेट्रोलियम जेली, लिप बाम और हाई-प्रोटेक्शन SPF 50 सनस्क्रीन
  • पेपर सोप, पॉकेट हैंड सैनिटाइजर और ट्रैवल शैम्पू पाउच
  • पर्सनल मेडिकल फर्स्ट-एड किट (डॉक्टर की सलाह पर AMS के लिए डायमॉक्स, पैरासिटामोल, मोशन सिकनेस के लिए एवोमिन, ORS पैकेट्स, ग्लूकोज, क्रेप बैंडेज और बैंड-एड)
  • इंस्टेंट पेन रिलीफ स्प्रे (वोलिनी/मूब) और गले की खराश के लिए लोजेंजेस/कफ ड्रॉप्स
  • हाई-कैलोरी ड्राई फ्रूट्स, डार्क चॉकलेट्स, प्रोटीन बार्स और नट्स
  • अपना खुद का कचरा वापस लाने के लिए 2-3 हैवी-ड्यूटी पॉलीबैग

स्पिति विंटर एक्सपेडिशन: अपने 4x4 वाहन से हमारे काफिले (Convoy) का हिस्सा बनें!

अगर आप खुद ड्राइव करने के शौकीन हैं और अपनी गाड़ी से बर्फीले स्पिति की असली चुनौती का सामना करना चाहते हैं, तो आप अपने 4x4 वाहन के साथ हमारे विंटर काफिले (Convoy) में शामिल हो सकते हैं।

प्राइसिंग (Pricing):

  • ₹17,900 प्रति व्यक्ति (Per Person)

इस पैकेज में क्या शामिल है (What's Included):

  • पूरे एक्सपेडिशन के दौरान सभी होटल/होमस्टे में रहने की व्यवस्था (Stays)।

  • रास्ते भर हमारे अनुभवी लीडर्स और बैकअप टीम की तरफ से बेसिक ऑन-ग्राउंड और रिकवरी सपोर्ट।

  • रूट गाइडेंस और काफिले (Convoy) के साथ सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव।

आपकी ज़िम्मेदारी और गाड़ी के खर्चे (Self-Drive Terms):

गाड़ी से जुड़े सभी व्यक्तिगत खर्चे (जैसे डीज़ल/पेट्रोल, टोल टैक्स, स्टेट परमिट और गाड़ी की मेंटेनेंस) पूरी तरह से आपके रहेंगे।

चूंकि यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण विंटर ड्राइव है जहां तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे (-20°C से -30°C) गिर जाता है, इसलिए आपकी गाड़ी अनिवार्य रूप से 4x4 (Four-Wheel Drive with Low Ratio) होनी चाहिए।

गाड़ी के लिए अनिवार्य विंटर किट (Mandatory Vehicle Spares & Recovery Gear):

काफिले में शामिल होने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी गाड़ी में नीचे दिया गया सभी ज़रूरी सामान मौजूद हो:

  • Heavy-duty 12V Electric Air Compressor: टायरों में हवा भरने के लिए बढ़िया क्वालिटी का टायर पंप।

  • Tubeless Tire Puncture Repair Kit + 1 Spare Inner Tube: पंक्चर किट के साथ एक अतिरिक्त इनर ट्यूब (ताकि टायर की साइडवॉल फटने पर काम आ सके)।

  • 1 Liter Engine Oil + 1 Liter Concentrated Anti-freeze Coolant: सब-जीरो टेम्परेचर के लिए ज़रूरी अतिरिक्त इंजन ऑयल और एंटी-फ्रीज कूलेंट।

  • Heavy-Duty Snow Chains: बर्फीले और फिसलन भरे मोड़ों पर ग्रिप के लिए ड्राइव व्हील्स हेतु स्नो चेन्स।

  • Quick Fix Kit: 2 पैकेट M-Seal + 5 ट्यूब Fevikwik (इमरजेंसी लीकेज या क्रैक सील करने के लिए)।

  • Utility Spares: 10 हैवी इंडस्ट्रियल ज़िप टैग्स (Zip Ties) + 1 रोल मजबूत ब्राउन पैकिंग टेप।

  • Recovery Tools: हैवी मैकेनिकल जैक (Jack), व्हील स्पैनर और मजबूत टो स्ट्रैप (Heavy-Duty Tow Strap with D-shackles)।

नीचे हमने इस expedition का डे-टू-डे प्लान share किया है और अगर आपको भी ज्वाइन करना है तो हमसे संपर्क कीजिये बाकि आपसे मिलेंगे इस expedition में 

 
What's Included:
  • Accommodation arrangements (stays) in hotels/homestays throughout the expedition.
  • Basic on-ground and recovery support from our experienced convoy leaders and backup team along the entire route.
  • Route guidance and the safety of driving in an organized convoy.
Self-Drive Terms: All vehicle-related personal expenses (such as diesel/petrol, toll taxes, state permits, and vehicle maintenance) will be entirely your responsibility.

Since this is an exceptionally demanding winter drive where temperatures dip several degrees below freezing (-20°C to -30°C), your vehicle must strictly be a true 4x4 (Four-Wheel Drive with Low Range Transfer Case).

Mandatory Vehicle Spares & Recovery Gear: Before lining up with the convoy, ensure your vehicle is equipped with every essential item listed below:

  • Heavy-duty 12V Electric Air Compressor: A reliable, high-grade tyre inflator pump.
  • Tubeless Tyre Puncture Repair Kit + 1 Spare Inner Tube: Puncture repair tools alongside a spare tube (to tackle potential sidewall tears).
  • 1 Litre Engine Oil + 1 Litre Concentrated Anti-freeze Coolant: Essential top-up fluids formulated for sub-zero operating conditions.
  • Heavy-Duty Snow Chains: Snow chains for drive wheels to maintain traction on frozen, black ice and slippery hairpin turns.
  • Quick Fix Kit: 2 Packs of M-Seal + 5 tubes of Fevikwik (for emergency leak seals or crack repairs).
  • Utility Spares: 10 heavy industrial zip ties + 1 roll of heavy-duty brown packing tape.
  • Recovery Tools: Heavy mechanical jack, wheel spanner, and a heavy-duty tow strap with D-shackles.
Below, we have shared the complete day-to-day itinerary for this expedition. If you are ready to join the challenge, get in touch with us—we look forward to meeting you on this expedition!

Detailed Day-by-Day Route & Itinerary

✓ 100% Customizable On Request
Day 1

Overnight Volvo Journey from Delhi to Shimla

⏱️ 8 – 12 Hours of overnight Journey 🚗 370 km
Board your comfortable semi-sleeper luxury AC Volvo bus from Delhi in the evening and relax on the smooth highway ride via Chandigarh and the Himalayan Expressway. Wake up early next morning as the bus climbs into the crisp morning pine air of Shimla.
📍 Places to Visit Today: Kashmere Gate (Delhi) | Shimla ISBT Tutikandi
🍽️ No Meal 🚌 Semi Sleeper Luxury Bus
Day 2

Shimla Morning Arrival & 4x4 Drive to Sangla Valley

⏱️ 8 –12 Hours of Journey & Sightseeing 🚗 226 km
Arrive at Shimla bus stand where our expedition team and rugged 4x4 vehicles await you. After a quick freshen-up and warm breakfast, board your 4x4 and head out along the historic Hindustan-Tibet Road (NH 5), passing snow-dusted pine forests of Narkanda and the deep gorges of the Sutlej River before climbing into the Kinnaur Valley to reach Sangla for a cozy dinner and overnight homestay.
📍 Places to Visit Today: Kufri | Narkanda | Rampur Bushahr | Sutlej River Valley | Sangla Valley
🍽️ Dinner 🚙 4 x 4 Private Cab
Day 3

Sangla to Tabo via Khab Confluence & Nako

⏱️ 8 –12 Hours of Journey & Sightseeing 🚗 190 km
Check out early after breakfast as the route transitions dramatically from Kinnaur's forested slopes into the barren, snow-covered landscape of Spiti. Make a scenic pitstop at Khab to witness the meeting point of the turquoise Spiti and roaring Sutlej rivers, climb the high-altitude loops of Ka to explore frozen Nako Lake and Nako Monastery, and arrive in Tabo by evening for dinner and an authentic homestay experience.
📍 Places to Visit Today: Khab Confluence | Nako Lake & Monastery | Chango Apple Belt | Tabo Village
🍽️ Breakfast 🍽️ Dinner 🚙 4 x 4 Private Cab
Day 4

Tabo Monastery, Dhankar & Drive to Kaza

⏱️ 4 –10 Hours of Journey & Sightseeing 🚗 50 km
Begin your morning exploring the ancient mud-brick murals of the 1021-year-old Tabo Monastery, revered as the Ajanta of the Himalayas. Next, navigate the snowy switchbacks up to Dhankar Monastery perched dramatically on a precarious cliff edge overlooking the confluence of the Spiti and Pin rivers (subject to snow clearance), arriving in Spiti's winter capital of Kaza before sunset for hot tea, dinner, and an overnight homestay stay.
📍 Places to Visit Today: 1021-Year-Old Tabo Monastery | Dhankar Monastery & Cliff Viewpoint | Kaza Main Town
🍽️ Breakfast 🍽️ Dinner 🚙 4 x 4 Private Cab
Day 5

Kaza High-Altitude Circuit – Hikkim, Komic & Langza

⏱️ 4 – 8 Hours of Sightseeing 🚗 55 km
Climb high into the frozen white wilderness above Kaza using 4x4 snow chains to reach Hikkim, home to the highest post office in the world where you can post postcards in sub-zero chill. Continue up to Komic, one of the world's highest villages connected by a motorable road at 4,600 meters, and stop at Langza to gaze upon the iconic ancient Buddha statue standing silently against snow-capped peaks before returning to Kaza for a warm fireside dinner.
📍 Places to Visit Today: Hikkim Post Office | Komic Highest Village | Langza Giant Buddha Statue
🍽️ Breakfast 🍽️ Dinner 🚙 4 x 4 Private Cab
Day 6

Key Monastery, Kibber & Asia's Highest Chicham Bridge

⏱️ 4 – 8 Hours of Sightseeing 🚗 60 km
After breakfast, drive up to the majestic cliffside Key Monastery, the largest spiritual center in Spiti Valley, followed by the high mountain hamlet of Kibber—famed as a prime winter tracking ground for the elusive snow leopard. Cross the vertigo-inducing Chicham Bridge suspended 150 meters over a sheer mountain gorge, take in the vast frozen emptiness of the trans-Himalayas, and spend your evening exploring the winter market of Kaza before dinner.
📍 Places to Visit Today: Key Monastery | Kibber Snow Leopard Territory | Chicham Bridge (Asia's Highest)
🍽️ Breakfast 🍽️ Dinner 🚙 4 x 4 Private Cab
Day 7

Kaza to Kalpa via Hindustan-Tibet Highway

⏱️ 7 – 12 Hours of Journey & Sightseeing 🚗 200 km
Begin your return journey winding down along the frozen river bed of Spiti and through the dramatic rock-cut tunnels of the Hindustan-Tibet Highway. Reach the picturesque Kinnauri village of Kalpa by late afternoon, where you can watch the setting sun paint golden light over the sacred 6,050-meter Kinner Kailash peak, followed by dinner and a restful night at your hotel/homestay.
📍 Places to Visit Today: Spiti River Valley | Pooh | Recong Peo | Kalpa Kinner Kailash Viewpoint
🍽️ Breakfast 🍽️ Dinner 🚙 4 x 4 Private Cab
Day 8

Kalpa to Shimla Drive & Overnight Volvo to Delhi

⏱️ 8 – 20 Hours of overnight Journey 🚗 470 km
Check out early after breakfast for your scenic drive back down through the Kinnaur Valley, tracking the Sutlej River all the way to Rampur and Narkanda. Arrive in Shimla by late evening, spend some free time on the Mall Road, and board your scheduled overnight AC Volvo bus departing for Delhi.
📍 Places to Visit Today: Kinnaur Valley | Rampur Bushahr | Shimla Mall Road Drop Point
🍽️ Breakfast 🚌 Semi Sleeper Luxury Bus 🚙 4 x 4 Private Cab
Day 9

Early Morning Arrival in Delhi

⏱️ A few songs away... 🚗 Loading... km
Arrive in Delhi by early morning with a lifetime of wild winter stories, epic snow photos, and unforgettable memories of conquering the extreme trans-Himalayan Spiti expedition.
📍 Places to Visit Today: Delhi Arrival (Early Morning)
🚗 Private Cab

Trip Highlights:

  • ✓ Pure White Winter Vibe: Raw Sub-Zero Expedition (-5°C to -35°C)
  • ✓ Game of Thrones & The Last Kingdom Type Vibe
  • ✓ Hardcore 4x4 Convoy: Jimny, Thar, Thar Roxx, Scorpio-N, Hilux
  • ✓ Only Dry Compost Toilets, Zero Bathing for 4–5 Days
  • ✓ High-Altitude Wonderlands
  • ✓ Comprehensive Extreme Packing Checklist
✦ Snow & Winter Adventure
★ 5.0 (2,500+ Verified Guests)

✓ What is Included

  • ✓ Dedicated 4x4 vehicle from Shimla to Shimla with experienced local mountain driver and snow chains (Jimny / Thar / Thar Roxx / Scorpio-N / Toyota Hilux / Isuzu on 4 persons per vehicle sharing)
  • ✓ With Return Semi-Sleeper Luxury AC Volvo bus tickets from Delh to Shimla and back
  • ✓ 6 Nights accommodation on double sharing basis in winter-equipped traditional hotels/homestays
  • ✓ 6 Breakfasts and 6 Dinners served hot at accommodations
  • ✓ All applicable state taxes, highway toll taxes, parking fees, and driver allowances
  • ✓ All inner line permits and local area entry clearances
  • ✓ Dedicated and experienced winter expedition trip leader and host throughout the circuit
  • ✓ 24x7 operational on-ground logistics support

✕ What is Not Included

  • ✕ 5% Mandatory Government GST
  • ✕ Any personal expenses, lunches, extra roadside teas, bottled beverages, tips, and meals not explicitly mentioned in inclusions
  • ✕ Medical insurance, emergency mountain rescue, high-altitude evacuation, hospitalization, and related transportation costs (all to be borne directly by traveler/family)
  • ✕ Train fare, flight tickets, or any personal transport apart from the specified Volvo and 4x4 vehicle
  • ✕ Unforeseen additional accommodation, food, or cab retention costs arising due to roadblocks, blizzards, landslides, or natural calamity delays
  • ✕ Personal winter equipment, snow boots, clothing, and high-altitude emergency oxygen cylinder rentals

Nearby Excursions You Can Add to This Trip

Speak with your native hill driver on the road to add these scenic detours:

Kibber Wildlife Sanctuary Snow Leopard Trail 18 km

Prime winter habitat for spotting the elusive ghost of the mountains, the Snow Leopard.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Pin Valley Frozen River Walk 38 km

Can Venture into the snow-clad sub-zero landscape of Mudh village in Pin Valley.

Optional Add-On • Extra cab charges apply
Chitkul 30 km

Can Visit Chitkul if roads open; heavy snow turns it into absolute heaven.

Optional Add-On • Extra cab charges apply

🗺️ Tour Route Map & Mountain Geography

Interactive Google Maps route synchronization for this journey

Want a Custom Mountain Itinerary? Speak with Local Natives

Tell us your pickup city (Delhi, Chandigarh, Kalka, or Amritsar) and vacation dates. We send custom day-wise PDF plans directly on WhatsApp within 5 minutes.

Spiti Winter Expedition Tour Package 4x4 - Photo
1 / 5