Winter Spiti Valley Tour Package
लोकल होने के नाते हम कैसे घूमते?
How We'd Travel As Locals — क्या छोड़ें, कहाँ रुकें और हिमाचल का असली सुकून कैसे पाएं
स्पीति वैली को सर्दियों में घूमना है तो आपसे एक request है की travel agent अच्छे से choose करना बिना सोचे समझे सस्ते के चक्कर में मत पड़ना क्यूंकि अगर मौसम साफ़ है और रस्ते साफ़ है तो कोई दिक्कत नहीं होगी पर अगर बी चांस बर्फ ज्यादा गिर गई रस्ते बंद हो गए तो क्या होगा जस्ट गूगल स्पीति विंटर ट्रेवल न्यूज़ आपको पता लग जायेगा बाकि अच्छे और लोकल एजेंट होंगे वो आपकी ज्यादा मदद कर पाएंगे क्यूंकि उनके कुछ पर्सनल लिंक्स होते हैं और by चांस आना भी पड़े आपको रेस्क्यू करने के लिए तो वो मोके पर पहुँच भी सकते हैं तो never trust anyone easily for spiti trip
तो भाइयों और बहनों, ज्यादा दायें बाएँ की बात नहीं करेंगे हम भी आपके लिए विंटर का स्पीति ट्रिप प्लान कर के दे सकतें हैं चाहे आपको पर्सनल trip चाहिए, किसी ग्रुप में शामिल होना है, या 4x 4 convoy को ज्वाइन करना है हमारी टीम आपके इंटरेस्ट के हिसाब से आपको बढ़िया गाइड करेगी—कहाँ रुकना है और कैसे घूमना है, किस तरह की गाड़ी सही रहेगी ये सब समझा देंगे तो देर किस बात की, नीचे whatsApp या Call बटन को दबाओ और स्पीति की प्लानिंग साथ मिलकर करते हैं
सर्दियों में स्पीति घाटी घूमना हर सच्चे घुमक्कड़ का सपना होता है, पर ज़्यादातर लोग इंटरनेट पर आधे-अधूरे प्लान देखकर या तो डर जाते हैं या फिर गलत रूट चुनकर रास्ते में फँस जाते हैं। हमारा यह 7 रात और 8 दिन का Spiti Valley Winter Tour Package खास उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बिना किसी हड़बड़ी के, सुरक्षित तरीके से और पूरे आराम के साथ स्पीति और किन्नौर की बर्फीली वादियों का पूरा चक्कर लगाना चाहते हैं।
आपका टूर कुछ इस तरह का रहेगा दिल्ली से पहले आप शिमला में रुकते हैं। अगले दिन शिमला से कुफरी और नारकंडा होते हुए हम सतलुज घाटी के किनारे-किनारे सांगला पहुँचते हैं। अगर मुख्य हाईवे पर बर्फ ज़्यादा हो, तो हमारे पास बसंतपुर और लुहरी वाला दूसरा बैकअप रूट हमेशा तैयार रहता है।
और अगर सब कुछ सही रहा और रोड open रहा हम आपको लेकर जायेंगे छितकुल ये रास्ता इतना सूंदर है की शब्दों में बयां नहीं कर सकते और छितकुल
घूमने के बाद यात्रा आगे बढ़ती है खाब संगम (जहाँ सतलुज और स्पीति नदियाँ मिलती हैं), जमी हुई नाको लेक और सामधो चेकपोस्ट होते हुए 1000 साल पुरानी ऐतिहासिक ताबो मॉनेस्ट्री की तरफ। ताबो के बाद खतरनाक खड़ी चट्टान पर बनी धनखड़ मॉनेस्ट्री, बर्फीला लिंगती वॉटरफॉल और स्पीति की राजधानी काज़ा आपका स्वागत करेगी। काज़ा में दो दिन रहकर आप दुनिया का सबसे ऊँचा पोस्ट ऑफिस (हिक्किम), 4600 मीटर पर बसा कोमिक गाँव, लांग्ज़ा की शांत बुद्ध प्रतिमा, पहाड़ों पर सीढ़ीनुमा बनी भव्य की मॉनेस्ट्री और गहरी खाई पर झूलता एशिया का सबसे ऊँचा चिचम ब्रिज देखोगे।
वापसी में हम काज़ा से कल्पा लेकर आते हैं जहां ठहरकर जब आप सुबह की पहली धूप में पवित्र किन्नर कैलाश पर्वत को सोने की तरह चमकते हुए देखोगे, तो मंत्रमुग्ध हो जाओगे फिर आप अगर चाहो तो सराहन को इस टूर में और प्रसिद्ध भीमाकाली मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, और फिर नारकंडा होते हुए शिमला और दिल्ली की सुरक्षित वापसी होती है।
सर्दियों में यहाँ तापमान -20°C से -35°C तक जाता है, इसलिए सारे कमर्शियल होटल्स बंद रहते हैं। हम आपको रुकवाते हैं हमारे खुद के परखे हुए पारंपरिक स्थानीय होमस्टे में, जहाँ तंदूर और हीटर की गरमाहट, शुद्ध पहाड़ी खाना और अपनों जैसा सत्कार मिलता है। टॉयलेट के लिए कंपोस्ट ड्राई टॉयलेट्स का इस्तेमाल होता है जो यहाँ का सदियों पुराना इको-फ्रेंडली तरीका है।
कुछ बहुत ज़रूरी बातें:
-
अपने साथ एक बढ़िया UV प्रोटेक्टिव धूप का चश्मा (Sunglasses) ज़रूर लाना—सफेद बर्फ पर जब तेज़ धूप पड़ती है, तो स्नो ब्लाइंडनेस (Snow Blindness) का खतरा रहता है।
-
रात को तापमान -5°C से लेकर -35°C तक गिरेगा, तो उसी हिसाब से माइनस 35 डिग्री झेलने वाले कपड़े और हाई-लेंथ वाटरप्रूफ स्नो शूज़ लेकर आना।
-
कोई भी पहियों (Trolley) वाला एयरपोर्ट बैग मत लाना—पहाड़ों में बर्फ पर पहिये काम नहीं करते; सिर्फ 50-60 लीटर का रकसैक (Backpack) लाना।
-
अपने साथ एक ओरिजिनल इंसुलेटेड गर्म पानी की बड़ी बोतल, 3-4 जोड़ी ऊनी जुराबें, ज़रूरी दवाइयाँ और पोर्टेबल ऑक्सीजन रखना—क्योंकि कई बार भारी बर्फबारी से रास्ता 2-3 दिन के लिए बंद हो जाता है। ऐसा बहुत कम होता है, पर पहाड़ों में तैयारी हमेशा सबसे बुरे मौसम की रखनी चाहिए।
जरूरी सामान की पैकिंग चेकलिस्ट
भीषण ठंड के कपड़े और जूते (Extreme Cold Clothing & Footwear)
- हैवी डाउन फेदर जैकेट (-15°C से -25°C तक के लिए कम्फर्टेबल)
- विंडप्रूफ और वॉटरप्रूफ हैवी विंटर स्नो ट्राउजर्स
- 2 जोड़ी थर्मल इनरवियर (ऊपरी और नीचे दोनों इनर)
- 2 हैवी वूलन फ्लीस जैकेट / स्वेटशर्ट
- वॉटरप्रूफ फ्लीस-लाइन्ड ग्लव्स + पतले इनर थर्मल ग्लव्स
- ऊनी बालाक्लावा, मंकी कैप + वूलन नेक वॉर्मर
- मजबूत रबर ग्रिप वाले हाई-एंकर वॉटरप्रूफ ट्रेकिंग/स्नो बूट्स
- 4 जोड़ी स्पोर्ट्स/ट्रेकिंग मोजे + 2 जोड़ी मोटे वूलन/मेरिनो वूल मोजे
- होमस्टे के अंदर पहनने के लिए 1 जोड़ी इनडोर स्लीपर्स/चप्पल
सामान और जरूरी गियर (Luggage & Vital Gear)
- 50 से 60 लीटर का कम्फर्टेबल रकसैक/बैकपैक (पहिए वाले ट्रॉली सूटकेस बिल्कुल न लाएं!)
- 1-लीटर की हैवी इंसुलेटेड स्टेनलेस स्टील गर्म पानी की फ्लास्क (पूरी तरह वैक्यूम सील्ड)
- हेड टॉर्च या हाई-बीम LED फ्लैशलाइट अतिरिक्त स्पेयर बैटरियों के साथ
- UV-प्रोटेक्टिव पोलराइज्ड सनग्लासेस (स्नो ब्लाइंडनेस से बचाव के लिए बेहद जरूरी)
- 20,000 से 30,000 mAh का हाई-कैपेसिटी पावर बैंक (माइनस तापमान में बैटरियां बहुत तेजी से डिस्चार्ज होती हैं)
- क्विक-ड्राई माइक्रोफाइबर तौलिया
- वेट वाइप्स के कई पैकेट्स और टॉयलेट पेपर रोल्स (बिना पानी वाले ड्राई कम्पोस्ट टॉयलेट्स के लिए अनिवार्य)
- कोल्ड क्रीम, वैसलीन पेट्रोलियम जेली, लिप बाम और हाई-प्रोटेक्शन SPF 50 सनस्क्रीन
- पेपर सोप, पॉकेट हैंड सैनिटाइजर और ट्रैवल शैम्पू पाउच
- पर्सनल मेडिकल फर्स्ट-एड किट (डॉक्टर की सलाह पर AMS के लिए डायमॉक्स, पैरासिटामोल, मोशन सिकनेस के लिए एवोमिन, ORS पैकेट्स, ग्लूकोज, क्रेप बैंडेज और बैंड-एड)
- इंस्टेंट पेन रिलीफ स्प्रे (वोलिनी/मूब) और गले की खराश के लिए लोजेंजेस/कफ ड्रॉप्स
- हाई-कैलोरी ड्राई फ्रूट्स, डार्क चॉकलेट्स, प्रोटीन बार्स और नट्स
- अपना खुद का कचरा वापस लाने के लिए 2-3 हैवी-ड्यूटी पॉलीबैग
नीचे दिए गए 7 रात / 8 दिन के पूरे प्लान को आराम से पढ़ लो और अगर मन करे तो हमसे सीधे बात कर लो!
Detailed Day-by-Day Route & Itinerary
✓ 100% Customizable On RequestDrive from Delhi to Shimla
Shimla to Sangla via Kufri & Narkanda (or Basantpur Backup)
Sangla to Tabo via Khab Confluence & Nako
Tabo to Kaza via Dhankar Monastery & Lingti Waterfall
Kaza High-Altitude Circuit – Hikkim, Komic & Langza
Key Monastery, Kibber & Asia's Highest Chicham Bridge
Kaza to Kalpa via Hindustan-Tibet Highway
Kalpa to Shimla Drive & Overnight Volvo to Delhi
Departure from Shimla to Delhi or Onward Destination
✓ What is Included
- ✓ Accommodation for 8 Nights on double/triple sharing basis in verified winter-ready hotels and traditional heated homestays
- ✓ Daily Morning Breakfast and Dinner provided hot at accommodations
- ✓ Dedicated sanitized mountain vehicle (Innova / Scorpio / Tempo Traveller / 4x4 Cab depending on group size) for all pickups, drops, and daily sightseeing
- ✓ All state taxes, highway toll taxes, parking fees, fuel charges, and driver night food/stay allowances.
- ✓ Inner line permits and local paperwork clearances for protected tribal circuits | 24x7 local on-ground trip assistance and emergency route coordination
✕ What is Not Included
- ✕ Government GST as applicable on total invoice
- ✕ Train fares, flight tickets, or luxury Volvo bus fares from hometown to Delhi/Shimla Personal travel and high-altitude medical emergency insurance
- ✕ Entry tickets to monuments, museums, parks, or monastery donation passes
- ✕ Personal expenses including lunches, roadside teas, snacks, bottled water, laundry, phone bills, porterage, tips, and room heaters
- ✕ Additional local 4x4 vehicle hiring costs if required due to extreme blizzards blocking heavy vehicles on high passes like Gue or Kibber
- ✕ Any additional accommodation, meal, or transport expenses arising due to natural calamities, landslides, snow roadblocks, or political unrest
Nearby Excursions You Can Add to This Trip
Speak with your native hill driver on the road to add these scenic detours:
Prime winter habitat for spotting the elusive ghost of the mountains, the Snow Leopard.
Can Venture into the snow-clad sub-zero landscape of Mudh village in Pin Valley.
Can Visit Chitkul if roads open; heavy snow turns it into absolute heaven.
🗺️ Tour Route Map & Mountain Geography
Interactive Google Maps route synchronization for this journey